Bank Cash Deposit Slip kese Bhare,बैंक की पर्ची कैसे भरे?

Bank Cash Deposit Slip kese Bhare,बैंक की पर्ची कैसे भरे?

     चलो दोस्तों एक बार फिरसे आप सभी का सागत करता हु l तो दोस्तों आज में नया आटिकल ले कर आया हु की बैंक की पर्ची कैसे भरे तो बैंक में पैसा डिपोजिट करने के लिए स्लिप भरना बहुत ही आसान काम है। लेकिन कुछ लोगो ने इसे बहुत ज्यादा कठिन बताया है। कुछ लोगो को बैंक नकद जमा पर्ची भरना नही आता है। इसकी वजह से उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। 10वी क्लास से 12वी क्लास पढ़े बच्चे भी कई बार जब बैंक आते है, तो वे स्लिप लेकर घूमते रहते है। और दुसरो से पूछते रहते है कि इसे कैसे भरे। ऐसे में उनके माता पिता या फिर रिश्तेदार उनकी तरफ देखते है। कि पढ़े लिखे होकर भी स्लिप भरना नही आता है।

बैंक कैश डिपोजिट स्लिप भरना कोई बड़ा कठिन काम नही है। इसे आठवी पास व्यक्ति भी भर सकता है। बस उसे ये पता होना चाहिए कि कौन सी जानकारी को कहाँ पर भरना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ लोग इसी शर्मिंदगी की वजह से बैंक नही जाते है कि उन्हें बैंक नकद जमा पर्ची भरनी नही आती है।

Bank Cash Deposit Slip भरने का तरीका –

आज हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप बैंक में जाकर बिना किसी की मदद से बैंक कैश डिपोजिट स्लिप को भर सकते है। ये जानकारी बहुत ही आसान है। आपको इसके लिए किसी दुसरे व्यक्ति की मदद लेने की जरूरत नही है आप खुद से अपनी बैंक कैश जमा पर्ची भर सकते है और चाहे तो दुसरो की स्लिप भरने में उनकी मदद कर सकते है। लेकिन इसके लिए जरुरी है। कि आपको इससे जुडी पूरी जानकारी हो। जब आप पैसे जमा करवाने के लिए बैंक में जाते है। तो आपको सबसे पहले बैंक से एक डिपोजिट स्लिप दी जाती है जिसे आपको भरना पड़ता है।

ये भी पढे

SBI Bank se Home Loan kese Le,एसबीआई बैंक से होम लोन कैसे ले

Bank of India Se Home Loan Kese Le, बैंकऑफ इंडिया होम लोन

Money view App se Loan kaise Le, मनी व्यू ऐप से लोन कैसे ले

बैंक कैश जमा पर्ची कस्टमर कॉपी कैसे भरे?

Untitled-1 copy.png2

  • अलग अलग बैंक की बैंक डिपोजिट स्लिप में थोडा बहुत फर्क आपको मिल जायेगा। लेकिन इनफार्मेशन सब में लगभग एक ही तरीके से भरना होता है।
  • सबसे पहले आपको उपर दिए गये दिनांक को भरना होगा।
  • फिर साइड में आप पैसा जिस शाखा में जमा कर रहे है उसका नाम लिख दें।
  • इसके बाद आप खाता संख्या लिखेंगे, यानी कि आपका सेविंग अकाउंट नंबर लिखना है। जिसमे पैसा जमा करना है। साथ ही यदि आप क्रेडिट अकाउंट में पैसे जमा कर रहें हैं तो आप सेविंग अकाउंट नंबर की जगह क्रेडिट नंबर लिखें।
  • अब आप अपना पूरा नाम लिख दें।
  • निचले कॉलम में आपको विवरण देना होता है कि आप पैसे चेक में जमा कर रहे है या कैश में जमा कर रहे है। तो अगर आप पैसा कैश में जमा कर रहे है तो विवरण के नीचे cash लिखेंगे यदि चेक में डिपोजिट करना है तो चेक लिखेंगे।
  • cash/ chaque लिखने के आगे आपको अमाउंट लिखना है जितना आपने जमा करवाना है। अमाउंट लिखकर आपको उपर से नीचे तिरछी एक लाइन मार देनी है और आखिर में फिर से अमाउंट लिखना है उसके आगे – इस तरह का चिन्ह लगाना है यानि कि आपने 5000 अमाउंट लिखा है तो आप 5000 – इस तरह से वहां पर भर देंगे।
  • अगले कॉलम में आपसे शब्दों में जमा की जाने वाली राशि को लिखना होगा। अब आपको बैंक कॉपी भरना होगा।
  • नोट – यदि चेक जमा कर रहे हैं तो चेक नंबर और जिस बैंक का चेक है उसे लिखना न भूलें। क्योंकि यदि बाद में यदि किसी कारण से आपकी चेक निकलवाना हो, तो बैंक आसानी से चेक नंबर से आपकी चेक सर्च कर सकें।

ये भी पढे

Canara Bank Gold Loan ,केनरा बैंक से गोल्ड लोन कैसे ले

Union Bank Home Loan kese Le,यूनियन बैंक होम लोन कैसे ले

इंडिया बेस्ट कार लोन बैंक, Best Car Loan Bank in india

बैंक मे पैसे जमा पर्ची  कैसे भरे?

बैंक मे पैसे जमा पर्ची  कैसे भरे?

  • सेविंग या करेंट अकाउंट को टिक करें।
  • दिनांक भर दीजिये।
  • आपका अकाउंट किस शाखा में है वो लिख दें।
  • इसके बाद आप किस शाखा में पैसा जमा कर रहे है वो लिखेंगे।
  • अगले कॉलम में अपना mobile नंबर लिख दें।
  • सबसे जरुरी बात अगर आप 50,000 या फिर इससे ज्यादा राशि जमा कर रहे है तो आपको निचले कॉलम में अपना पैन कार्ड नंबर देना पड़ता है।
  • नीचे अगर आप चेक में पैसे जमा कर रहे है तो आपको उसका पूरा विवरण देना पड़ता है और यदि cash में तो उसे भरना छोड़ देना है। आगे आपको अपने पुरे अमाउंट की राशि को अलग अलग भागो में लिखना है जैसे कि 5000 जमा करने है तो 1000 के 5 नोट है तो आपको वहां पर 5 लिख देना है। आगे आपको 5000 लिखना है यानि कि पूरा अमाउंट लिख देना है।
  • लास्ट में आपको टोटल लिखकर लाइन खींचकर चिन्ह लगा देना है। जैसा कि आपने कस्टमर कॉपी में भरा था वैसा ही आपको यहाँ भी भरना है।
  • यहाँ अपनी पूरी राशि शब्दों में लिखनी है।
  • आखिर में आपको अपने हस्ताक्षर करने है।
  • चेक से जमा कर रहे हैं, तो चेक जारी करने वाली बैंक का नाम लिखें।
  • बैंक शाखा का नाम लिखें।
  • चेक नंबर लिखें।

बैंक डिपोजिट स्लिप के साथ कैश जमा केसे करें

  • स्लिप भरने के बाद आपको ये स्लिप कैशियर के पास ले जाए। स्लिप के साथ आप कैशियर को जमा की जाने वाली रकम के साथ ये स्लिप पकड़ा दें। इसके बाद वो स्लिप की दोनों साइड यानि कि कस्टमर कॉपी और बैंक कॉपी पर मोहर लगाता है।
  • मोहर लगाकर कैशियर कस्टमर कॉपी को फाड़कर आपको दे देगा। और बैंक कॉपी जमा कर लेगा।
  • कुछ ही मिनटों में आपके mobile पर एक मैसेज आएगा। जिसमे ये कन्फर्म हो जाता है कि आपका पैसा बैंक में जमा हो गया है।

दोस्तों इस तरह से आप बैंक डिपोजिट स्लिप भर सकतें हैं। आपको Bank Cash Deposit Slip भरने में कोई प्रॉब्लम नही आएगी। यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही यदि आपका किसी प्रकार का कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। हम जल्द ही आपके सवालों के जवाब देगें।। धन्यवाद।।

 ये भी पढे 

Union Bank Personal Loan,यूनियन बैंक से पर्सनल लोन कैसे ले

ICICI Bank से New Car Loan कैसे ले ?

PAN कार्ड से लोन कैसे ले | PAN card se Loan

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!